Bokaro News: कुम्हारडीह में झाड़ियों से युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र की तांतरी उत्तरी पंचायत स्थित कुम्हारडीह गांव में सोमवार को तालाब के समीप झाड़ियों से करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त और गृह क्षेत्र का पता लगाने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो ने बताया कि घटनास्थल से कीटनाशक की एक शीशी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। मुखिया गिरिन्द्र मिश्रा ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा, जिसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.