Bokaro News: कुछ ही मिनटों में पूरी हुई दिव्यांग की वर्षों पुरानी जरूरत
बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: बोकारो। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित 'हम आपको सुनते हैं' (लोक संवाद) कार्यक्रम संवेदनशील और जनकेंद्रित प्रशासन की मिसाल बना। कार्यक्रम के दौरान चंदनकियारी प्रखंड के भोजुडीह निवासी दिव्यांग कलाई प्रमाणिक को उपायुक्त अजय नाथ झा ने बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। वर्षों से इस सुविधा का इंतजार कर रहे कलाई प्रमाणिक को ट्राईसाइकिल मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कुल 25 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, बीएसएल, डीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.