Bokaro News: किसान दिवस पर बीओआई ने किसानों को किया सम्मानित
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया की चंदनकियारी शाखा में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक संतोष गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और समाज में किसानों का योगदान अतुलनीय है। बैंक किसानों को स्वावलंबी बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रहा है। उन्होंने बैंक राष्ट्रीयकरण के उद्देश्य, किसान सम्मान निधि, डीबीटी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समय पर ऋण भुगतान और बेहतर क्रेडिट स्कोर बनाए रखने की अपील की। उप आंचलिक प्रबंधक संतोष सोनावने ने कहा कि ऋण की राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए करना चाहिए, ताकि आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- Ghumla New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.