बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में कक्षा अष्टम, नवम एवं दशम की बहनों के सर्वांगीण विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से बुधवार को विशेष काउंसलिंग का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेन्द्र कामत ने की। प्रधानाचार्य ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस अवस्था में उचित मार्गदर्शन एवं सकारात्मक वातावरण मिलने से बालिकाओं का आत्मविश्वास, चरित्र एवं व्यक्तित्व सुदृढ़ होता है। उन्होंने शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन को जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षिका वंदना झा, नीलम कुमारी एवं सिमरन कुमारी ने सभी बहनों का मार्गदर्शन किया तथा उनकी परेशानियों को जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...