Bokaro News: कावेरी रेजिडेंसी में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव
बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: चिरा चास स्थित कावेरी रेजिडेंसी सोसायटी में शनिवार को महिलाओं के लिए सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन की खुशियों को पारंपरिक और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में झूमर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा कई मनोरंजक गतिविधियों और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में आरती सिंह, नेहा सहगल, पूजा ओझा, किरण, प्रभा प्रजापति, रूही, ममतेश सिंह, रचना पांडेय, स्मृति और अनु सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- Gaya News: सावन मिलन सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.