Bokaro News: काली मंदिर में अष्टमंगला पूजा की गई
बोकारो, नवम्बर 19 -- Bokaro News: करगली, प्रतिनिधि। करगली बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप मौजूद काली मंदिर में मंगलवार की रात्रि अष्टमंगला काली पूजा का आयोजन किया गया। कार्तिक अमावस्या (दीपावली) पर मुख्य काली पूजा के ठीक आठवें दिन यह विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर माता के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के लिए मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित पुचू मुखर्जी ने इस अष्टमंगला अनुष्ठान को संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता काली का भव्य और अलौकिक शृंगार किया गया। क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और माता रानी को लाल चुनरी, सिंदूर, पुष्प व अन्य सुहाग की सामग्रियां अर्पित की। महिलाओं ने माता से अपने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य, सुखम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.