बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। कालिका विहार, चीरा चास में सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर सावन की सांस्कृतिक छटा को जीवंत किया। रंग-बिरंगी साड़ियों, पारंपरिक आभूषणों और मेहंदी से सजे हाथों के साथ महिलाओं ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। महोत्सव के दौरान सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आपसी मेल-मिलाप का माहौल बना रहा। महिलाओं ने सावन के महत्व पर चर्चा करते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों को संजोने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया और सौहार्द व भाईचारे की भावना को मजबूत किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: जायसवाल समाज महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव इस अवसर पर खुशी पांडेय, स्वाति सिन्हा, कविता सिंह, माला, जागृ...