बोकारो, जुलाई 13 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी एवं मजदूर नेता हलधर महतो की 20वीं पुण्यतिथि रविवार को कालापत्थर गांव में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मजदूर नेता और ग्रामीणों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो ने कॉमरेड हलधर महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हलधर महतो का योगदान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कॉमरेड हलधर महतो ने अपना संपूर्ण जीवन मजदूरों, किसानों, विस्थापितों तथा शोषित-पीड़ित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। वे मजदूरों पर हो रहे अन्याय और शोषण के खिलाफ हमेशा मुखर रहे तथा उनके हक और सम्मान की ...