Bokaro News: कालापत्थर-चेचका धाम सड़क निर्माण की मांग
बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: चास प्रखंड के कालापत्थर पानी टंकी मोड़ से चेचका धाम तक जर्जर पीसीसी सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से सांसद को पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने कालापत्थर से चिकसिया गांव के मुख्य पथ के चौड़ीकरण और गार्डवाल निर्माण की भी मांग की है। इसके अलावा कालापत्थर मोड़ से डुमरजोर होते हुए नवाडीह मोड़ तक सड़क निर्माण कराने तथा पूरी कालापत्थर पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पत्र में शामिल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सांसद उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.