बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: सेक्टर छह थाना क्षेत्र के एलआईसी मोड़ के पास गुरुवार को कार की टक्कर से ऑटो सवार जीजीपीएस के आठ छात्र-छात्राएं सड़क पर गिर गए। हादसे में एक छात्रा और ऑटो चालक राजेश पांडे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में जीजीपीएस के आठ छात्र-छात्राएं सवार थे। इसी दौरान एलआईसी मोड़ के पास एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार सभी छात्र-छात्राएं नीचे गिर गए। दुर्घटना में एक छात्रा और चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Chatra News: तीखे मोड़ पर ऑटो और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन गंभीर रूप से घायल इस संबंध में स्कूल प्रबंधन की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर...