Bokaro News: कार्यकर्ता के निधन पर परिजनों से मिले भाजपा नेता
बोकारो, नवम्बर 19 -- Bokaro News: अंगवाली, प्रतिनिधि। भाजपा अंगवाली मंडल अंतर्गत चांदो पंचायत के चांदोखुर्द, खूंटा निवासी भाजपा के अंगवाली मंडल के समर्पित कार्यकर्ता शम्भू रजवार का मंगलवार को रिम्स अस्पताल रांची में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। ऐसे में बुधवार को उनके आवास पहुंचकर बेरमो विधानसभा के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने परिजनों को हिम्मत देने का काम किया। साथ ही कहा कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। आगे कहा कि इनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को खोया है। अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित शंकर यादव, सोहन गंझू, संजीत नायक एवं लखीचरण नायक आदि भी थे। सभी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.