Bokaro News: कार्मेल ने अपने होनहार छात्र को किया सम्मानित
बोकारो, अगस्त 6 -- Bokaro News: बेरमो के फुसरो शहर के करगली गेट के निकट कार्मेल स्कूल करगली ने कक्षा पांच के अपने होनहार छात्र आर्यन कुमार धनराज को बुधवार को विद्यालय परिसर में सभी के बीच सम्मानित कर खुद को भी गौरवान्वित महसूस कराया। मालूम हो कि पिछले हिन्दुस्तान ओलंपियाड में कक्षा चार के इस छात्र ने जिले में जगह बनाई थी। ऐसे में प्रदत्त चेक तथा मेडल व प्रशस्ति पत्र को उसे सौंपा गया। मालूम हो कि यह होनहार छात्र चलकरी बस्ती के गिरी टोला निवासी भजन लाल नायक व किरण देवी का होनहार लाल है। सम्मानित करने के दौरान प्रिंसिपल सिस्टर शेरिन जोसेफ व हिन्दुस्तान ओलंपियाड कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश सिंह जडेजा मुख्य रूप से मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.