Bokaro News: कार्मेल करगली में फुटबॉल में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: कार्मेल स्कूल, करगली में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हो गया। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में गांधी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि नेहरू हाउस उपविजेता तथा सीनियर वर्ग में नेहरू हाउस ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि टैगोर हाउस उपविजेता रहा। समापन समारोह में बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह व सीसीएल बीएंडके एरिया के सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार बतौर अतिथि शामिल हुए। प्रधानाध्यापिका सिस्टर शेरिन जोसफ ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। सफल आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.