Bokaro News: कांग्रेस का बिरसा चौक पर प्रदर्शन, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह का पुतला दहन
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसदों के साथ कथित बल प्रयोग के विरोध में शनिवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा के नेतृत्व में नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए विरोध जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित करने के विरोध में कांग्रेस सहित विपक्षी दल काला दिवस मना रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: राहुल-प्रियंका के साथ कथित दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.