बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र के विस्थापित मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे है। कहीं एक ही पोल पर दो से तीन लाइटें लगी हैं, तो कहीं जरूरत के बावजूद मोहल्लों की गलियों और संपर्क पथों पर अंधेरा पसरा रहता है। वहीं, पूर्व में लगाई गई कई एलईडी लाइटों की रोशनी पर्याप्त नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गापूजा को लेकर निगम की ओर से चलाए जा रहे लाइट अभियान के बीच भी जरूरत के अनुसार रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। नगर निगम के वार्ड संख्या-34 के विभिन्न विस्थापित मोहल्लों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। मुख्य संपर्क पथ पर लाइट जलने के बावजूद पर्याप्त रोशनी नहीं होने से अंधेरा बना रहता है। महतो टोला से आगे जाने वाले मार्ग के कई हिस...