Bokaro News: कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में मातृ गोष्ठी
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: फुसरो। कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी का परिसर शनिवार को मातृ शक्ति की गरिमा और उल्लास से गूंज उठा। प्रधानाचार्या रूमी सरकार, मातृ गोष्ठी प्रमुख आचार्या शैलबाला कुमारी, सह प्रमुख आचार्या सीमा झा एवं उपस्थित सभी आगंतुक माताओं द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की तस्वीर समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास, चरित्र निर्माण एवं संस्कार पक्ष पर माताओं के साथ विचार-विमर्श करना था। साथ ही घर और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाना भी इसका लक्ष्य रहा। प्रधानाचार्या ने कहा कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है। विद्यालय और घर मिलकर ही एक संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.