बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: जैनामोड़। बोकारो जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जरीडीह से मंगलवार को एक छात्रा ने चाहरदीवारी फांदकर भागने का प्रयास किया। छात्रा की पहचान कक्षा छह की छात्रा लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है, जो जैनामॉयड शिक्षक कॉलोनी की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार छात्रा विद्यालय से निकलकर बाराडीह ओवरब्रिज की ओर जा रही थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला जवान ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और वापस विद्यालय पहुंचाया।

स्कूल की वार्डेन पर आरोप छात्रा ने विद्यालय की वार्डेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अपने माता-पिता से बात नहीं करने दी जाती है। साथ ही छात्राओं से आटा गूंथने और रोटी बनवाने का भी आरोप लगाया। बाराडीह की मुखिया पुष्पा देवी ने कहा कि उन्हें विद्यालय में छात्राओं से पढ़ाई के बजाय अन्य कार्य कराए जा...