बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों में रविवार को कोजागरी लक्खी पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बनिया टोला, बगदा, मधुकरपुर, पुरनीबगियारी, खुदीबेड़ा, मुंगो, मंजूरा,धधकिया, सुरजुडीह, जामकुदर, कसमार, चट्टी, सिंहपुर, चंडीपुर, दांतु समेत कई गांवों व टोलों में हर्षोल्लास के साथ माँ कोजागरी का पूजन हुआ। इस दौरान पंडित सरोज चटर्जी, सिध्दार्थ  भट्टाचार्य, अजीत भट्टाचार्य ने बताया कि कोजागरी लक्खी पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन की वृध्दि होती है। भक्तजन सुबह से उपवास रखकर मां लक्खी की पूजा करने थाली में धान, फल, मिष्ठान, प्रसाद, धूप-बत्ती लिए मंदिर में पहुंचे। विभिन्न मंदिरों में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: लक्खी ...