Bokaro News: कसमार में शिव रुद्राभिषेक एवं भक्ति जागरण का आयोजन
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: कसमार बाजार टांड़ स्थित प्राचीन शिवालय में शिक्षक ऋषिकेश चौबे एवं उनके परिवार के सदस्यों के सौजन्य से शिव रुद्राभिषेक यज्ञ एवं पूजा अर्चना का अनुष्ठान किया गया। इस दौरान पंडित कृष्ण मोहन चौबे के मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना एवं हवन पूर्णाहुति की गयी। इस दौरान कसमार, तेलमुंगा, सुरजुडीह, चट्टी, धधकिया समेत आसपास के कई गांव के श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रात्रि में दुर्गा मंदिर परिसर में माँ भवानी ग्रुप धनबाद के जागरण मंडली की ओर से भक्ति जागरण की प्रस्तुति की गयी। इस दौरान कलाकार ऋचा सिंह समेत अन्य कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से रात भर उपस्थित लोगों को झूमने को विवश कर दिया। इस गणेश वंदना से जागरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मौके पर जिला परिषद सदस्य अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.