बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार थाना क्षेत्र के धधकिया स्थित इंडियन ऑयल डिपो के समीप बंद पड़ी उषा इंडस्ट्रीज फैक्ट्री का ताला काटकर चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये के मशीनरी उपकरण व पार्ट्स चोरी कर लिए। घटना को लेकर फैक्ट्री संचालक करुणा कांत ने कसमार थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, बोकारो स्टील सिटी सेक्टर-4 निवासी करुणा कांत की फैक्ट्री पिछले करीब तीन वर्षों से बंद है। वे समय-समय पर फैक्ट्री की देखरेख करने आते हैं। 17 सितंबर को फैक्ट्री देखने के बाद वे मुंबई चले गए थे। 20 अक्टूबर को लौटकर फैक्ट्री पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला कटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच में मशीनों के मोटर, स्टार्टर, मशीनरी उपकरण समेत अन्य कीमती सामान गायब मिले। ...