Bokaro News: कसमार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, छाई लदे 13 ओवरलोड वाहन पकड़े
बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मारुति मिंज के नेतृत्व में गुरुवार को कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत अंतर्गत नावाडीह के समीप छापेमारी कर छाई लदे 13 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। कार्रवाई में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर कमल किशोर सिंह एवं अभय कुमार सिंह भी शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे (सिक्स लेन) निर्माण कार्य में लगे वाहनों की जांच की गई। छापेमारी की भनक लगते ही कई चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जांच में सामने आया कि जिन वाहनों को 9 से 10 टन भार ढोने की अनुमति थी, उनमें 14 से 15 टन तक छाई लादकर परिवहन किया जा रहा था। डीटीओ ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 113 और 114 के तहत ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त भार के अनुसार भारी जुर्माना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.