बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर कसमार प्रखंड के मंजूरा सपाहीटांड मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। इस खेलोत्सव में प्रखंड के विभिन्न उत्क्रमित उच्च विद्यालय के अंडर-17 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ग्रामीण प्रतिभाओं के इस प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- खो-खो में जाहातु मध्य विद्यालय ने जीता स्वर्ण पदकसमापन समारोह इस अवसर पर ​समापन समारोह की मुख्य अतिथि कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी दे एवं शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करतीं प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने कहा कि खेलो झारखंड जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र के ...