बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: कसमार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवराम बांध के समीप बुधवार की देर रात मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच युवक घायल गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ​मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी युवक कसमार बाजार टांड़ में आयोजित आर्केस्ट्रा देखकर वापस झरमूंगा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शिवराम बांध के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। ​दुर्घटना में चालक झरमूंगा के खपराकनारी निवासी सुरेन्द्र कुमार महतो, आशीष कुमार महतो, अरुण कुमार महतो एवं सुनील कुमार महतो को हल्की चोटें आई हैं। वहीं मंजूरा के सोखाडीह निवासी राजेश महतो के 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार महतो के चेहरे और सिर पर गंभीर च...