Bokaro News: कसमार में तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर हुई तैयारी बैठक
बोकारो, अगस्त 12 -- Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम कसमार में तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने तैयारी बैठक की। इस दौरान शुक्रवार को कसमार स्कूल चौक से प्रखंड मुख्यालय के मेन गेट तक तिरंगे झंडे के साथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में इसकी तैयारी एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। इस यात्रा में कसमार के गणमान्य लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी हिस्सा लेंगे। बैठक में समाजसेवी राजेश कपरदार, गोलक नाथ ठाकुर, कमलेश जायसवाल, सुजीत कुमार प्रजापति, राजकुमार महतो, सागर महतो, अजय प्रजापति, जगेश्वर गोस्वामी, नरेंद्र पासवान, ऋतु महतो, आशीष गोस्वामी, छोटन ठाकुर समेत कई अन्य लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आजादी का अमृत महोत्सव: आन-बान-शान के साथ निकला हर घर तिरंगा यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.