बोकारो, अक्टूबर 22 -- कसमार में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन Bokaro News: कसमार प्रखंड के विभिन्न गांव में दुर्गा पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में बुधवार को सम्पन्न हो गया। इस दौरान नवमी पूजा के दौरान कसमार प्रखंड में कई स्थानों में देवी दुर्गा की पूजा के बाद बकरे की बली चढ़ाई गयी। वहीं कई स्थानों में वैष्णवी मत से देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। विजयादशमी में बुधवार को धधकिया, चट्टी, गर्री चौबे टोला, दांतू, सोनपुरा, मंजुरा, मधुकरपुर, चंडीपुर, बगदा, खैराचातर, पिरगुल, कोतोगड़ा, हिसिम, भवानीपुर, दुर्गापुर समेत अन्य गांव में स्थापित सभी दुर्गा मंदिरों में नवमी को नवपत्रिका विसर्जन के पश्चात शाम में विभिन्न जलाशयों में देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गाजे - बाजे के साथ धूमधाम के साथ किया गया। गुरुवार को कसमार बाजार टांड़ स्थित सार्वजनि...