Bokaro News: कसमार के मंजूरा रथयात्रा मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित सपाहीटांड़ मैदान में रथ मेला का आयोजन किया गया। इसमें मंजूरा आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग पहुंचे। रथयात्रा में मुख्य रूप से सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस दौरान भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में माता सुभद्रा और भगवान बलराम को भी सुशोभित किया गया था। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ती रही। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने मत्था टेका और महाप्रभु जगन्नाथ से क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना की। मौके पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, मंजुरा मुखिया ममता देवी, पूर्व मुखिया नरेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.