Bokaro News: कसमार के पूर्व मुखिया रामकिंकर महाराज का निधन, शोक की लहर
बोकारो, अक्टूबर 18 -- पूर्व मुखिया रामकिंकर महाराज का निधन Bokaro News: कसमार पंचायत के पूर्व मुखिया रामकिंकर महाराज (78 वर्षीय) का रविवार सुबह निधन हो गया। वे कुछ महीने से बीमार थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी। वे वर्तमान जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज के पिता थे। स्व रामकिंकर महाराज लगभग ढाई दशक तक कसमार एवं गर्री को मिलाकर संयुक्त कसमार पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। लंबे समय तक मुखिया पद पर रहते हुए उन्होंने जनसेवा एवं समाजहित में कई अहम कार्य कर काफी चर्चित रहे। इसके अलावा वे एक चिकित्सक के रूप में भी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय तक सेवा की। रविवार को खांजो नदी स्थित श्मशान घाट में उनका दाह संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र चंद्रदीप महाराज ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके पैतृक आवास एवं श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.