Bokaro News: कसमार के दांतू में गणेश महोत्सव की तैयारी शुरू, कमेटी गठित
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के दांतू में गणेश महोत्सव की तैयारी को लेकर नवयुवक गणेश मंडली की बैठक कुणाल किशोर की अध्यक्षता में हुई। इसमें 14 से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय गणेश महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पूजा, भजन, प्रसाद वितरण, भंडारा एवं विसर्जन को लेकर कार्यक्रम तय किए गए। 14 सितंबर को सुबह आठ बजे प्रतिमा स्थापना तथा शाम छह बजे आरती व प्रसाद वितरण होगा।
कार्यक्रम के विवरण 15 सितंबर को सुबह पूजा, पाठ व भजन, दोपहर को महाप्रसाद तथा शाम में आरती होगी। 16 सितंबर को सुबह पूजा, हवन व भजन और दोपहर भंडारा होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे भव्य झांकी व रोड शो के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। पुनर्गठित कमिटी में मंडली में अध्यक्ष चन्दन कुमार भारत, उपाध्यक्ष पवन कुमार नायक व हिमांशु शेखर, सचिव अक्षय कुमार दसौंधी, सह-सचिव अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.