Bokaro News: कसमार एवं सिंहपुर में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के सिंहपुर एवं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कसमार बाजार टांड़ में गुरुवार को देवी दुर्गा की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस दौरान कसमार बाजार टांड़ दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कसमार, गर्री, तेलमुंगा के मेन रोड होते हुए शिवराम बांध में प्रतिमा विसर्जित की गयी। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सूरज जायसवाल समेत अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। इससे पूर्व कसमार बाजार टांड़ में बंगाल की प्रसिद्ध छऊ नृत्य की टीम एवं ब्रास बैंड तासा पार्टी के कलाकारों ने लगभग तीन घंटे तक हजारों लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान प्रतिमा को भव्य तरीके से फूल मालाओं से सजाकर उसमें देवी दुर्गा समेत अन्य सभी प्रतिमाओं को स्थापित कर शोभायात्रा निकाली गयी। यह भी पढ़ें- Katihar News: सालमारी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.