Bokaro News: कसमार : सावन की उमंग में झूमीं खैराचातर की महिलाएं
बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। सावन की हरियाली और उमंग के बीच रविवार को कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित प्रहरी मेला मैदान के समीप महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया। खैराचातर पंचायत के अलावा आसपास के गांवों से पहुंची दर्जनों महिलाओं ने आयोजन में भाग लेकर उत्सव का आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। महोत्सव में गीत-संगीत, सामूहिक नृत्य सहित कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने सावन के अनुरूप हरे रंग की साड़ी, चूड़ी और बिंदी पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एक-दूसरे के साथ मिलकर गीत-संगीत और नृत्य का आनंद लेते हुए महिलाओं ने सावन की खुशियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन कार्यक्रम के दौरान झूलों का भी विशेष आकर्षण रहा। महिलाओं ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.