Bokaro News: कसमार : पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा नेता संजय कुमार चौबे
बोकारो, जुलाई 30 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार निवासी भाजपा नेता संजय कुमार चौबे के निधन के बाद गुरुवार दोपहर कसमार से सटे खांजो नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व सुबह बोकारो स्थित कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित उनके आवास से उनका पार्थिव शरीर कसमार स्थित पैतृक आवास लाया गया, जहाँ उनकी अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया इसके बाद पैतृक आवास से कसमार पेटरवार पथ पर फुटलाही के समीप खांजो नदी के तट पर उनके पुत्र शीतल समीर चौबे ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उनके आवास एवं श्मशान घाट में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मौके पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, स्थानीय जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला बीस सूत्री कमिटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.