बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के सोनपुरा निवासी भाजपा के कद्दावर नेता रहे छोगालाल सिंह का रविवार शाम निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे अपने गांव सोनपुरा स्थित तालाब में अपनी बाइक धोने गए थे, इस क्रम में तालाब के गहरे पानी में डूब गए। तालाब किनारे बाइक खड़ी देख जब लोगों को अनहोनी की आशंका हुई तो गांव के युवाओं ने उन्हें तालाब के गहरे पानी से अचेतावस्था में निकाला। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भाजपा कार्यकर्ता कालीचरण साहू का निधनमृत्यु की पुष्टि तालाब से निकालने के बाद परिजनों ने तुरंत बोकारो जेनरल अस्पताल में ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे कसमार प्रखंड समेत बोकारो जिले के तमाम भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। छोगालाल सिंह अपने बेवाक अंदाज एवं सभी जाति सम्प्र...