Bokaro News: कसमार : झामुमो छोड़ दर्जनों युवाओं ने थामा आजसू का दामन
बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड की मंजूरा पंचायत निवासी एवं पूर्व झामुमो नेता रूपेश कुमार महतो के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का स्वागत आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो तथा जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की अस्मिता, युवाओं के अधिकार, किसानों के हित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज को बुलंद करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों को पहुंचाने का आह्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.