बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: अखिल भारतीय किसान सभा की कसमार प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर कसमार प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान तीनकोनिया चौक से जुलूस निकाला गया। सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने पर भी जोर दिया। इस दौरान खैराचातर को अलग प्रखंड का दर्जा देने की मांग उठायी गयी। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र महाराज ने भी मांगों का समर्थन किया। प्रदर्शन के बाद बीडीओ को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, गैरमजरूआ जमीन को लैंड बैंक से मुक्त कर लगान रसीद जारी करने, पेंशन की बकाया राशि का भुगतान एवं राशि ...