बोकारो, जुलाई 13 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। बोकारो के अपर समाहर्ता सुनील चंद्र ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत कसमार प्रखंड के शेडो मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने त्रियोनाला स्थित बूथ संख्या 337 एवं चौड़ा स्थित बूथ संख्या 341 का दौरा कर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की और मतदाताओं से इन्यूमरेशन फॉर्म समय पर भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि बोकारो जिले के दोनों शेडो बूथ कसमार प्रखंड में ही स्थित हैं। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने हिसीम, केदला, त्रियोनाला, गर्री व कसमार गांवों का भी भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डिवाइन संस्था ने एसआईआर को लेकर चास प्रखंड में चलाया जागरूकता अभियान उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर प्रत्येक पात्र...