बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलिका विहार दुर्गा पूजा समिति द्वारा श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे भक्तिभाव के साथ भाग लिया। कलश यात्रा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और माँ दुर्गा के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा में अर्चना चौबे,भावना प्रिया,पूनम दास,वंदना तिवारी, खुशी पांडेय, शिल्पी सिन्हा, जया पांडेय, नीलम सिंह, सुमन कुमारी, रीमा झा, पूनम मंडल,रंभा मंडल सहित अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: परमीनिया में 551 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा कलश यात्रा के बाद लगभग 90 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी परमानंद सिन्हा ...