Bokaro News: कर्मी का रवैया के खिलाफ सब स्टेशन पर तालाबंदी
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित बंशी सब स्टेशन मे कार्यरत कर्मी के विरोध मे झामुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ताला बंद कर दिया। तीन घंटे बाद बिजली विभाग के एसडीई सौरभ कुमार की पहल पर ताला खोल दिया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सब स्टेशन पर कार्यरत कर्मी कभी भी सब स्टेशन पर नहीं रहते हैं। ये लोग लाइन बंद कर बंशी गांव के बगल में मदिरा सेवन करने चले जाते हैं। इसकी जानकारी विभाग के एसडीई को दी गई। सब स्टेशन में लाइन रहने के बावजूद भी गांवों में सप्लाई नहीं दी जाती। झामुमो नेता सह पोखरिया पंचायत के उप मुखिया भीम साव, लोचन साव, मोहन महतो, दिलीप महतो, मनोज महतो, संतोष महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.