Bokaro News: कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र में 16 से 26 तक निषेधाज्ञा प्रभावी
बोकारो, सितम्बर 17 -- Bokaro News: चास अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारी चयन आयोग (पूर्वी क्षेत्र), भारत सरकार द्वारा चयन पदों की परीक्षा चरण-XIV/2026 का आयोजन 16 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जा रहा है। परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चास अनुमंडल दंडाधिकारी प्रांजल ढांडा द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा टिस्सा टेक्नोलॉजी, ई/176, मेन रोड, चिराचास, भारतीय स्टेट बैंक के सामने, बोकारो स्टील सिटी स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्र के 300 मीटर की परिधि में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, भीड़ लगाने, जुलूस, रैली, सभा, धरना एवं प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध रहेगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.