Bokaro News: करम पर्व को लेकर सरना स्थल में बैठक, तैयारियों की बनी रूपरेखा
बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर-8 ए स्थित सरना स्थल में गुरुवार को करम पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता सरना स्थल की उपाध्यक्ष मीना बाखला ने की। बैठक में 22 सितंबर को करम पर्व पारंपरिक तरीके से धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि करम पर्व की पूर्व संध्या 20 सितंबर को शाम पांच बजे से पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा के दिन करम डाली स्थापित करने, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के निर्वहन को लेकर भी तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। समिति सदस्यों को आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आदिवासी छात्रावासों की बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.