बोकारो, जुलाई 5 -- Bokaro News: बेरमो। फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 स्थित करगली गेट से बूस्टर पंप तक इन दिनों रात के समय सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। कारण कि, नगर की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जबकि करगली गेट से होकर फुसरो की तरफ मार्ग गुजरते हैं। जिन पर रातभर वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद इन मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। ऐसे में यहां से होकर जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नप के गल्ली-मोहल्लों में भी जगह -जगह लाइटें खराब पड़ी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...