Bokaro News: करंट लगने से किसान के दोनों बैलों की मौत
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: गोमिया। प्रखंड के अय्यर गांव निवासी युनूस अंसारी के दोनों बैलों की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद किसान और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि खेती का मौसम शुरू हो चुका है और बैल खेती का प्रमुख सहारा थे। जानकारी के अनुसार, घटना के समय हल्की रिमझिम बारिश हो रही थी। यूनूस अंसारी के दोनों बैल गांव के समीप एक बिजली पोल के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट पोल के आसपास फैल गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। युनूस अंसारी ने बताया कि बैलों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। खेती-किसानी का समय होने के कारण अब खेत की जुताई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने इस संबंध में महुआटांड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है तथा प्रशासन से मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.