बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के बुंडू निवासी प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी रतन लाल जैन छाबड़ा (89) का मंगलवार अहले सुबह चार बजे ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया। उन्हें 10 सितंबर को ब्रेन हेमरेज हुआ था। सोमवार रात इरबा स्थित मेदांता अस्पताल से इलाज के बाद वे घर लौटे थे। निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से समाज और व्यवसायिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक में मंगलवार को क्षेत्र के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बुंडू स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा चरगी मुक्तिधाम के लिए निकली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चरगी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की। मंत्र...