Bokaro News: कथारा में डेढ़ दो माह से ब्रेकडाउन ड्रिल मशीन
बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: कथारा, प्रतिनिधि। बेरमो कोयलांचल के सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत कथारा कोलियरी माइंस रनिंग सेक्शन परिसर में एटलस कोपको कंपनी की डीजल युक्त ड्रिल मशीन पिछले डेढ़ दो माह से ब्रेकडाउन खड़ी शोभा बढ़ा रही है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार इस ड्रिल मशीन में कुछ छोटे बड़े पार्ट्स पुर्जे की कमी है। पार्ट्स सप्लायरों को प्रबंधन द्वारा फंड राशि बकाया रहने के कारण प्रबंधन के आदेश के बावजूद उनके द्वारा पार्ट्स पूर्जे की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ड्रिल सेक्शन के अभियंता सुशांक भूषण का बयान आया है कि वह ड्रिल मशीन सर्वे ऑफ है। पार्ट्स पूर्जे कमी के कारण वह ड्रिल मशीन खड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.