बोकारो, अक्टूबर 24 -- कथारा कोलियरी के मजदूरों की हड़ताल समाप्त Bokaro News: कथारा, प्रतिनिधि। सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत कथारा कोलियरी में बीकेटी एंड पीएमआईडब्ल्यू (जेवी) कंपनी के मजदूरों की मांगों को लेकर जारी गतिरोध शुक्रवार देर रात समाप्त हो गया। डुमरी विधायक डॉ जयराम महतो की मौजूदगी में सीसीएल प्रबंधन, आउटसोर्सिंग कंपनी और भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) के प्रतिनिधियों के बीच लिखित समझौता हुआ। इस दौरान उप श्रम आयुक्त रणजीत कुमार भी मौजूद थे। समझौता वार्ता के बाद करीब आठ दिनों से हड़ताल कर रहे मजदूर काम पर लौट आए। विधायक डॉ जयराम ने मजदूरों के अधिकारों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रमिकों को उचित वेतन और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनकी जायज समस्याओं का समाधान करना आवश्यक है, ताकि वे सम्मान के साथ काम कर सके। कथारा को...