Bokaro News: कथारा जीएम परिसर का कैंटीन सालों से बंद
बोकारो, अक्टूबर 7 -- Bokaro News: बेरमो। सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित कैंटीन करीब पांच वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। रखरखाव के अभाव में कैंटीन भवन जर्जर हो चुका है। इससे जीएम कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को चाय नाश्ता और भोजन के लिए कथारा मुख्य चौक या फुटपाथ के होटलों का सहारा लेना पड़ता है। जबकि मालूम हो कि जीएम कार्यालय में करीब 400 अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा कैंटीन के समीप एसबीआइ कथारा शाखा के कर्मचारियों को भी परेशानी होती है। कैंटीन की मरम्मत और उसे चालू करने का मामला प्रबंधन व एसीसी सदस्यों की बैठकों में कई बार उठ चुका है। ऐसे में प्रबंधन की ओर से आश्वासन भी दिया जाता रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.