बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: सीसीएल कथारा कोलियरी की बंद पड़ी क्वारी नंबर-2 के पोखरिया में एक व्यक्ति का शव पानी में दिखाई दिया। मृतक की पहचान कथारा एक नंबर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय सेन कुमार के रूप में की गई। परिजनों और स्थानीय जनों के अनुसार सेन कुमार पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे। बताया जाता है कि वे मछली मारने के लिए घर से निकले थे जिसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। बुधवार को कथारा कोलियरी के 2 नंबर क्वारी के पोखरिया में उनका शव तैरता हुआ देखा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : तालाब से मिला 35 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल सुरक्षा विभाग के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बो...