बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के कई संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकली। इसके अलावा दर्जनों स्कूलों में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान ओरमो स्थित देव ग्रुप ऑफ इंस्टीटूसंस में बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। निदेशक डॉ अशोक कुमार देव ने तिरंगा फहराया। मौके पर मुख्य रूप से संस्था की प्राचार्या डॉ कुमारी हितुमि, सचिव डॉ सुषमा कुमारी उपस्थित थीं। इस दौरान छात्र - छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति की। देव इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेस और इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी साइंसेस के विद्यार्थियों ने मिलकर स्थानीय बच्चों के लिए नुकड़-नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार म...