Bokaro News: कंजकीरो से गोवारडीह सड़क मरम्मत की मांग
बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: नावाडीह प्रखंड के कंजकीरो के गोवारडीह के ग्रामीणों ने कंजकीरो से गोवारडीह जाने वाली सड़क नहीं बनने पर ग्रामीण खुद से गुरुवार को विरोध में कुदाल बेलचा लेकर सड़क पर उतर गए और सड़क की मरम्मत करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क चलने लायक नहीं रह गई है। सड़क इतनी जर्जर है की रिश्तेदार भी आना नहीं चाहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इसकी सूचना विधायक व सांसद को दिए हैं, लेकिन कोई पहल नहीं की जा सकी है। ग्रामीणों ने कहा की जल्द से जल्द यह सड़क नहीं बनती है तो हमलोग खुद से मरम्मत कर बना लेंगे और जो भी जनप्रतिनिधि इस रास्ते से गुजरेंगे तो सड़क मालगुजारी लिया जायगा। बता दें कि इसके पूर्व भी गोवारडीह के ग्रामीणों ने इस सड़क को श्रमदान देकर मरम्मत की थी। लेकिन वर्षा के कारण यह सड़क फिर से खराब हो गई है। इस सड़क से गोवारडीह, पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.