Bokaro News: कंजकीरो में हाइवा से टक्कर में बाइक सवार घायल
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: बेरमो। कंजकीरो सब स्टेशन के समीप हाइवा से जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बलदेव ठाकुर के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, बलदेव ठाकुर बाइक संख्या जेच09बीएफ 1875 से बोकारो थर्मल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कंजकीरो सब स्टेशन के पास सामने से आ रहे हाइवा संख्या एमएच04सीटी 3582 से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय जनों ने तत्काल घायल को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल पहुंचाया। घायल बलदेव ठाकुर निशन हाट क्षेत्र के निवासी हैं। गोविंदपुर बी मुखिया चन्द्रदेव घासी, गोविंदपुर ए पंचायत प्रतिनिधि महबूब आलम, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप महतो, उपाध्यक्ष कपिलदेव महतो, बेरमो संगठन सचिव उनेश राम, गणेश राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.