Bokaro News: ओवरलोड हाइवा से उड़ती धूल बनी मुसीबत, राहगीर और ग्रामीण परेशान
बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना फेज-2 के तहत चरगी के लरबदार और रुकाम गांव के समीप निर्माणाधीन कोलकाता-वाराणसी सिक्सलेन सड़क परियोजना में लगे ओवरलोड हाइवा वाहनों से उड़ रही धूल लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। पेटरवार क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के निवासी इन दिनों धूल प्रदूषण से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिक्सलेन निर्माण कार्य के लिए बंगाल से डस्ट (मिट्टी) लेकर आने वाले हाइवा दिन-रात एनएच-23 पर परिचालन कर रहे हैं। वाहनों में क्षमता से अधिक डस्ट लोड होने के कारण रास्ते में लगातार मिट्टी गिरती रहती है, जिससे सड़क पर धूल का गुबार बना रहता है। इसका सबसे अधिक असर दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। उड़ती धूल आंखों में जाने से जलन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.